फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेले में 587 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
पिलखुवा स्थित आरआर इंटर कॉलेज में लगे रोजगार मेले में छात्रा को नियुक्ति पत्र देते सांसद व विधा
विज्ञापन
पिलखुवा। राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 24 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 1153 आवेदन आए, जिनमें 587 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं को 15 हजार से 40 हजार रुपये तक वेतन वाले अवसर मिले।
विज्ञापन

मेले में उपस्थित सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार से जोड़ने का माध्यम हैं।
ऐसे आयोजनों से युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने बताया कि 50 कंपनियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें 24 ने भाग लिया। मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, बीबीए, एमबीए, एमसीए, बीएससी, बीटेक, पॉलीटेक्निक और आईटीआई योग्यता वाले युवाओं ने भाग लिया हैं। मेले में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी एसके सिंह और राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरबी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें