फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल बंद होने का नोटिस चस्पा होने पर भाकियू भड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल बंद होने का नोटिस चस्पा होने पर भाकियू भड़की
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मिल बंद होने का नोटिस चस्पा होने पर भड़की भाकियू ने हुंकार भर आंदोलन की चेतावनी दी। भाकियू ने खेतों में गन्ना बाकी रहने तक किसी भी कीमत पर मिल बंद न होने व बकाया गन्ना भुगतान की जल्द अदायगी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सिंभावली शुगर मिल गेट पर पीके वर्मा की अध्यक्षता और मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी के संचालन में बृहस्पतिवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें गन्ना मूल्य की अदायगी और खेतों में गन्ना बाकी रहने तक मिल बंद न किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा और जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा कि जनपद की सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर मौजूदा पेराई सत्र से जुड़े गन्ने का करीब पांच सौ करोड़ का पेमेंट शुगर मिल पर बाकी है, जिसकी अदायगी न होने से किसान आर्थिक तंगी में घिरकर ब्याज पर कर्ज लेने को मजबूर हैं। कहा कि अगर जल्द ही मिल प्रबंधन ने गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया तो किसानों की अनदेखी को लेकर शुगर मिल में तालाबंदी कर विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमानत अली ने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान होने तक किसानों का बकाया वसूली अभियान के तहत कोई उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुुंवरपाल निमेष ने कहा कि पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से जनपद में गेहूं और आम की फसल चौपट हो गई है, जिसकी भरपाई के लिए नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को शासन स्तर से उचित मुआवजा दिलाई जाए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी और जिला महामंत्री ममता शर्मा ने कहा कि मिल प्रबंधन की मनमानी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी, इसलिए खेतों में गन्ना बाकी रहने तक पेराई किसी भी दशा में बंद नहीं होने दी जाएगी। जिला संयोजक केप्टन राजेश चौधरी, नीलम देवी, जिला उपाध्यक्ष अय्यूब प्रधान, राहत खां, माशा अल्ला, मुबारक, ताज मोहम्मद, सुनील, देवेंद्र, राजपाल, सुखबीर, समरपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें