फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चीनी नहीं हो सकी नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चीनी नहीं हो सकी नीलाम
विज्ञापन


हापुड़। ब्रजनाथपुर शुगर मिल की करीब 1.24 लाख क्विंटल चीनी शुक्रवार को कोरम पूरा न होने के कारण नीलाम नहीं हो सकी। जिसके चलते नीलामी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। अब जल्द ही दोबारा से नीलामी तिथि घोषित करने का दावा अफसर कर रहे हैं। ब्रजनाथपुर शुगर मिल से जुड़े किसानों को गन्ना भुगतान के लिए इंतजार करना होगा।
उल्लेखनीय है ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर जिले के किसानों का करीब 47 करोड़ रुपये बकाया है। बीते दिनों प्रशासन व गन्ना विभाग ने मिल की चीनी की नीलामी कराई थी। लेकिन तब करीब 18 हजार क्विंटल चीनी की ही नीलामी हो सकी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शेष 1.24 लाख क्विंटल चीनी की नीलामी होनी थी। लेकिन बोली के लिए तीन में से सिर्फ दो ही खरीदार पहुंच सके, जिसके चलते कोरम पूरा नहीं हुआ। देर शाम तक इंतजार करने के बाद भी तीसरे खरीदार के न पहुंचने पर नीलामी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण चीनी की नीलामी नहीं हो सकी है। जल्द ही नीलामी की तिथि घोषित की जाएगी, ताकि किसानों को गन्ना भुगतान समय से मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें