फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला को पीटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने पहले धान आढ़ती के घर में घुसकर उसकी पत्नी से मारपीट की। इसके बाद आढ़त पर पहुंचकर व्यापारी के साथ मारपीट कर नकदी छीन ली।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी निवासी हेमराज सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि वह जवाहर गंज मंडी में राकेश के यहां आढ़त का काम करता है। गांव खिलवाई निवासी एक व्यक्ति उससे रंजिश रखता है। शनिवार की शाम करीब चार बजे आरोपी अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुस गया, उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था। आढ़ती का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी से मारपीट करते हुए रुपयों की मांग की। रुपये न मिलने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले, जिसके बाद आरोपी उसकी आढ़त पर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके पास मौजूद 30 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। हंगामा होने पर लोगों को एकत्र होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि मामला आपसी विवाद को लेकर मारपीट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें