फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज, भूमि शोधन से फसल उत्पादन में होती है बढ़ोतरी-धर्मेंद्र जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज शोधन के प्रति कृषि विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन


हापुड़। भूमि, बीज शोधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के अफसरों द्वारा गांव चितौली में जन जागरण रैली निकाली गई। इसमें किसानों को शोधन के लाभों से अवगत करा, तकनीकी खेती को अपनाने के टिप्स दिए।
कृषि रक्षा सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र जाखड़ ने बताया कि बीज शोधन से फसलों को अनेक रोगों से मुक्ति मिल जाती है। क्योंकि शोधन के बाद बीज पूरी तरह निरोगी हो जाता है, साथ ही उसके अंकुरण की स्थिति भी बेहद अच्छी होती है। इस विधि को अपनाने से फसल में बंपर उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि मृदा में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि का स्वास्थ्य काफी बिगड़ता जा रहा है। भूमि शोधन के बाद इस विकट समस्या से मृदा को बचाया जा सकता है। जन जागरण रैली के दौरान कृषि अफसरों ने किसानों को बीज, मृदा शोधन के लाभों की जानकारी दी, साथ ही तकनीकी खेते के भी टिप्स दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें