फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भाजपा के ऑफिशियल पेज पर फर्जी पोस्ट डली

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़-ब्रजघाट की एसटीपी योजना चालू होने का दावा गलत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। फेसबुक से जुड़े यूपी भाजपा के ऑफिशियल पेज पर इन दिनों चल रही एक पोस्ट काफी चर्चाओं में है, उसमें भाजपा सरकार के शासन में गंगा की जलधारा को स्वच्छ और निर्मल होने का उल्लेख करते हुए गढ़-ब्रजघाट की एसटीपी योजना चालू होने का दावा भी साफ तौर पर किया गया है।
अगर जमीनी हकीकत पर नजर डाली जाए तो यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी साबित हो रही है। गंगा एक्शन प्लान के तहत वर्ष 2011 में प्रारंभ हुई साढ़े 46 करोड़ की लागत वाली एसटीपी योजना ने सात साल बाद भी काम चालू नहीं किया है, जिससे गढ़ और ब्रजघाट की आबादी का लाखों लीटर गंदा पानी वैकल्पिक नालों के माध्यम से होकर धड़ल्ले से गंगा में गिर रहा है। योजना के तहत गढ़ के गांव नयाबांस और ब्रजघाट में बनाए जा रहे दोनों सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण भी अभी अधूरा है, जबकि घरेलू कनेक्शनों कोसीवर लाइन से जोडने का 25 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीपी योजना के क्रियान्वन का जिम्मा संभाल रहे जल निगम के जेई शिवकुमार का कहना है कि घरेलू कनेक्शनों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम पूरा होने के बाद एसटीपी योजना चालू होने पर गंगा में गिर रहे आबादी के दूषित पानी पर पूरी तरह रोक लग पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें