फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते नहीं खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते नहीं खोले जाने पर भड़की महिलाए, किया प्रदर्शन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बैंक ऑफ इंडिया की गढ़ शाखा में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते न खोलने का आरोप लगा महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक माह का समय बीत जाने के बाद भी उनके खाते नहीं खोले गए हैं।
विज्ञापन

गढ़ के मोहल्ला आहता बस्तीराम निवासी राखी, राहुल, रानी, ललिता, रजनी, ज्योति, दीपांशु, सुमन, मनीषा, रेखा, ममता, रेनू, राकेश, दीपक, नरेंद्र ने बृहस्पतिवार को नगर की बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बैंक शाखा के तत्वाधान में करीब एक माह पहले प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत कैंप लगाया गया था, जिसमें बैंक कर्मचारियों ने करीब 97 लोगों के फॉर्म योजना के तहत भरवाए थे। जिन्होंने एक सप्ताह के अंदर खाता नंबर उपभोक्ताओं को देने का वायदा भी किया गया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी बैंक प्रबंधन द्वारा उनके खाते नहीं खोले गए हैं। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शाखा प्रबंधक से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है, जिससे गुस्साए लोगों ने शाखा का घेराव कर हंगामा करते हुए जल्द से जल्द खाते खोले जाने की मांग की है। शाखा प्रबंधक बोबी सिंह का कहना है कि कर्मचारी के छुट्टी पर होने के चलते आवेदकों के खाते नहीं खुल पाए हैं। मंगलवार तक सभी के खाते खोलकर पासबुक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें