फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र आज बंद हो जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र आज से बंद
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र आज बंद हो जाएगा। इससे खेतों में खड़े गन्ने को लेकर किसानों में बेचैनी बढ़ रही है। वहीं गन्ने का निपटारा होने से पहले मिल बंद करने पर भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दे रखी है।
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल गेट पर शुक्रवार को तीसरा नोटिस चस्पा कर दिया गया। इसमें सूचित किया गया है कि पेराई कार्य जारी रखने के लिए अपेक्षित स्तर पर गन्ने की सप्लाई न मिलने से शनिवार रात से मौजूदा पेराई सत्र बंद कर दिया जाएगा। मिल सीजीएम करन सिंह का कहना है कि शनिवार रात आठ बजे तक किसान अपना गन्ना मिल में लेकर पहुंच सकते हैं। उसके बाद पेराई सत्र बंद होने से किसी भी सूरत में गन्ना लिया जाना मुमकिन नहीं हो पाएगा। मिल बंद होने की खबर से उन किसानों में बेचैनी बढ़ गई है जिन्हें पर्ची किल्लत दूर न होने से अपने खेतों में खड़े गन्ने का कटान कर पाना मुमकिन नहीं हो पाया था। वहीं भाकियू मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, जिला महासचिव दिनेश त्यागी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी का कहना है कि शनिवार को समूचे क्षेत्र के जंगल में भाकियू की अलग-अलग टीम सर्वे कर खेतों में खड़े गन्ने का ब्योरा एकत्र कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इस आधार पर क्षेत्र में बाकी रहने वाले गन्ने का आकलन कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर क्षेत्र में मिल की पेराई क्षमता के लायक गन्ना शेष बचा हुआ पाया तो फिर गन्ने का निपटारा होने तक मिल की पेराई किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दी जाएगी। सिंभावली गन्ना विकास समिति सचिव राजीव सेठ का कहना है कि क्षेत्र में अब महज 35 हजार क्विंटल गन्ना ही खेतों में बाकी रह गया है, जिससे मिल की एक दिन की पेराई होनी भी मुमकिन नहीं है और उसमें भी अधिकांश गन्ना शनिवार रात तक मिल में पहुंचना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें