फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगरी की सड़कों पर वाहन खड़े होने से हर कोई परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगरी की सड़कों पर बनी अवैध पार्किंग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगानगरी में सड़कों पर बनी अवैध पार्किंग से हर किसी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पालिका उप कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगानगरी में आने वाले गंगा भक्तों की सुविधा के लिए पालिका स्तर से हाईवे किनारे समेत चार स्थानों पर पार्किंग स्टैंड बने हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकांश वाहन मुख्य बाजार और अति व्यस्तम शिव चौक समेत सड़कों के किनारे खड़े होते हैं। जिससे स्थानीय लोगों समेत राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई न होने से गुस्साए लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए तथा सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने के विरोध में प्रदर्शन किया। पवन सरपंच, राजकुमार लालू, घनश्याम निषाद, दुष्यंत, मनोज तिवारी, बनारसी बाबा, गनपत राम, बिजेंद्र गिरि, योगेंद्र पंडित, सूखा, राकेश केवट ने बताया कि पार्किंग स्थलों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों पर सख्ती से रोक लगवाई जाए तथा अवैध रूप से की जा रही टैक्स की वसूली को पूरी तरह रुकवाई जाए। जल्द कार्रवाई न होने पर लोगों ने पालिका उप कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य का कहना है कि वाहनों को सड़कों की बजाए पार्किंग स्थल में ही खड़ा करवाया जाएगा। वहीं पार्किंग स्थलों के बाहर खड़े होने वाले निजी वाहनों से वसूली भी रुकवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें