फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनयार्ड में गन्ने से भरे ट्राले में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
केनयार्ड में गन्ने से भरे ट्राले में लगी आग
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल के केनयार्ड में गन्ने से भरे ट्राले में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने मिल में ले जाकर चैन पर ट्राली को खाली कर दिया। उसके बाद मिल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल में क्रय केंद्र से गन्ना लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चालक सलमान ने जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राला शुगर मिल के केनयार्ड के सामने खड़ा किया तो ट्राले से धुंआ निकलता देखकर उसके होश उड़ गए। इसे देखकर चालक ने ट्रैक्टर हाईवे पर दौैड़ा दिया। ट्राले में लदे गन्ने से धुंआ निकलता देख, हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई। उन्होंले अपने वाहनों को हाईवे किनारे रोक लिया। चालक सलमान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर-ट्राला शुगर मिल के अंदर ले गया जहां मिल प्रबंधन ने आनन-फानन में ट्राला चेन पर खाली करा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें