फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबली केन को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

बबली केन को किया गिरफ्तार
- शुक्रवार को बबली केन सहित चार लोगों को भेजा जेल
- फरार अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर में दो अप्रैल को हुए बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबली केन समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि दो अप्रैल को उपद्रव, वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी व पथराव मामले में कार्रवाई जारी है। इस मामले में बहुत से लोगों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उसके बाद पुलिस द्वारा मुख्य चेहरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक के नामजद पुत्र मनीष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबली केन को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा बसपा के वरिष्ठ नेता महेश टायर वाले सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को शुक्रवार दोपहर कचहरी में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पंकज लवानिया ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है। लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही सभी मुख्य आरोपी जेल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें