फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन आज, कड़े सुरक्षा प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज, कड़े सुरक्षा प्रबंध
विज्ञापन


हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भाजपा की ओर से अमृता कुमार और सपा से अनिता सिंह समर्थकों के साथ नामांकन करेंगी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव 19 मार्च को होना है। इसके लिए सोमवार को पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन किया जाएगा। दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन फार्म जमा कर सकेंगे। भाजपा की ओर से अमृता कुमार और सपा से जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह का नाम सामने आ रहा है। दोनों ही खेमों के समर्थक अपनी अपनी जीत को लेकर सुनिश्चित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार की गड़बड़ी या हंगामे के मद्देनजर प्रशासन की आर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनमें डिप्टी कलक्टर सत्य प्रकाश, ज्योति राय, न्यायिक तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी वेद प्रकाश व उप निदेशक कृषि एएन मिश्रा शामिल हैं। साथ ही रिजर्व में एचपीडीए के तहसीलदार अनिल कुमार व बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश ने इस दौरान सीएमओ भी टीम के साथ यहां मौजूद रहेंगे। अग्निशमन अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें