फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सभासद और कर्मचारियों की ईओ से ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका सभासद और कर्मचारियों की ईओ से ठनी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। कामकाज में मनमानी और बदजुबानी से बुरी तरह खफा चल रहे पालिका सभासद और कर्मचारियों की ईओ से ठन गई है। उन्होंने चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर कामकाज करने में असमर्थता जताई है।
दर्जनों पालिका कर्मियों समेत बोर्ड के सभासदों ने एकजुट होकर ईओ अमिता वरुण के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरपार की लड़ाई लड़ने का बिगुल बजा दिया है। पालिका कर्मी और सभासदों ने चेयरमैन सोना सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाकर ज्ञापन भी सौंपा। उसमें उल्लेख किया है कि दस फरवरी को ईओ ने मोहल्ला अंबेडकर नगर में पंप ऑपरेटर और सफाई नायक कृष्णवीर समेत कई कर्मचारियों से सरेआम अभद्रता करते हुए उन्हें लोगों के सामने बेइज्जत भी किया था। कर्मचारियों का कहना है कि ईओ की बदजुबानी से उनके मान सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। कर्मचारियों का कहना है कि ईओ का मनमाना बर्ताव, बदजुबानी पूरी तरह अनुचित और सेवा नियमावली के खिलाफ है, जिसमें बहुत जल्द अपेक्षित स्तर पर सुधार नहीं हुआ तो वे कामकाज करने की स्थिति में नहीं रहेंगे और फिर आंदोलन का रास्ता अपनाना मजबूरी हो जाएगी। लिपिक मुन्नालाल, नवीन, प्रवीन, अवनीश, रोबिन, गंगाधर, अमित, अनुज, चीनी पाल, अंकित, अजय, रवि, राजकुमार, राजपाल समेत दर्जनों कर्मचारी और अधिकांश बोर्ड सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ अमिता वरुण का कहना है कि सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। क्योंकि बोर्ड स्तर से जिन चहेतों की तैनाती की गई है उन्हें खाली बैठाने की बजाए काम लेने पर उनके खिलाफ मनगढ़ंत साजिश रची जा रही है। इसके अलावा भी पालिका स्तर से शौचालय बनवाने में की गई धांधली की जांच कराए जाने से संबंधित कर्मचारी बुरी तरह सहमे हुए हैं, जो उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

- तकरार की रिपोर्ट नगर विकास मंत्रालय समेत कमिश्नर को भेजी
चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि सभासद और कर्मचारियों की ईओ से तकरार होने पर पालिका क्षेत्र में विकास समेत जरूरी कामकाज प्रभावित होने से आम जनता को दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। इसलिए कर्मचारी और सभासदों समेत ईओ के पक्ष का उल्लेख कर खींचतान के संबंध में प्रदेश नगर विकास मंत्री और मेरठ कमिश्नर को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें