फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में अमर उजाला के कृषि मेले का उद्घाटन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में अमर उजाला के कृषि मेले का उद्घाटन कल
विज्ञापन


हापुड़। नगर के एसएसवी पीजी कालेज के खेल मैदान में अमर उजाला के विशाल किसान मेले का शुभारंभ शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे होगा।
अमर उजाला की ओर से आयोजित इस मेले में किसानों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ कृषि उपज बढ़ाने के टिप्स भी दिये जाएंगे। मेले में विभिन्न किस्म की खेती करने में प्रख्यात जिले के एक दर्जन से अधिक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
इस कृषि मेले में खेती से संबंधित समस्त जानकारी के साथ साथ दंगल, रागनियों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 19 से 22 जनवरी तक लगने वाले से इस कृषि मेेले में रोज सुबह से शाम तक रागनी सम्राट ऋषिपाल खदाना समेत अनेक क्षेत्रीय रागनी कलाकार अपना आवाज का जल्वा बिखेरेंगे। किसानों को खेती के लिए प्रेरित करने वाली रागनिया भी प्रस्तुत की जायेंगी। मेले में प्रवेश निशुल्क होगा।
विज्ञापन

21 एवं 22 जनवरी को होने वाले दंगल में नामी पहलवाल अपने दमखम दिखायेंगे। विभिन्न आयु वर्ग की कुश्तियों में विजेताओं को अमर उजाला केसरी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन प्रस्तुत किये जाएंगे। किसानों को कृषि विज्ञान गोष्ठियों के माध्यम से खेती की आधुनिक जानकारी कृषि विभाग के सहयोग से दी जायेगी। पशु पालन विभाग के अधिकारी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के टिप्स देंगे।
रसूलपुर गांव निवासी और कुचेसर चौपला पर अनेक बड़े दंगल कराने के अनुभवी अमित चौधरी का कहना है अमर उजाला द्वारा कृषि मेला का आयोजन और उसमें दंगल की प्रतियोगिताओं को शामिल करना एक सराहनीय कार्य है। इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिएं। फोटो --17 एचपीआर पीएच-16
विज्ञापन

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी का कहना है कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कृषि मेला में आकर किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए। मेेले में रागनियों और दंगल के आयोजन से ग्रामीण पृष्ठ भूमि की झलक नजर आयेगी। फोटो -17 एचपीआर पीएच-14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें