फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को जाम से बचाने का ब्लू प्रिंट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को जाम से बचाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार
विज्ञापन

-शहर में चलेंगी कुल 550 पंजीकृत ई-रिक्शा, आठ रुट किए निर्धारित
-एएसपी ने संबंधित विभागों को निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जाम से जूझ रहे जिले के लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने नई योजना तैयार की है। इसके तहत शहर में अब केवल पंजीकृत ई-रिक्शा ही दौड़ेंगे। इसके लिए आठ रुट निर्धारित कर 550 ई-रिक्शाओं को ही अनुमति दी गई है। जबकि गढ़ में चार रुटों पर 350 रिक्शे चलाने की अनुमति मिली है। इसके अलावा पिलखुवा के लिए योजना तैयार की जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से शहर के लोग जाम से काफी परेशान हैं। इस पर एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस को जाम के स्थाई समाधान के निर्देश जारी किए थे। आदेशों के बाद इस दिशा में प्रयास शुरू किए गए। बुधवार को एएसपी राम मोहन सिंह और विधायक विजय पाल आढ़ती के बीच बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कुछ ई-रिक्शा चालक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एएसपी ने जाम से निजात दिलाने के लिए तैयार ब्लू प्रिंट विधायक के समक्ष रखा। इसके तहत शहर में ई- रिक्शाओं के लिए आठ रुट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए पंजीकृत रिक्शाओं की संख्या भी निर्धारित की गई है। जबकि गढ़ के लिए चार रुटों पर 350 रिक्शाएं दौड़ने की अनुमति मिली है। पिलखुवा के लिए अभी योजना तैयार की जानी है।
विज्ञापन

हापुड़ के लिए ये रुट हुए निर्धारित
1-अतरपुरा चौपला से गढ़ रोड बाइपास, चार किलोमीटर तक -100 रिक्शा
2-अतरपुरा चौपला से रेलवे स्टेशन तक, एक किलोमीटर- 50 रिक्शा
3-फ्रीगंज रोड से रेलवे स्टेशन तक, 1.25 किलोमीटर- 50 रिक्शा
4-फ्रीगंज रोड कचहरी से रघुवीर गंज होते हुए रोडवेज स्टैंड तक, एक किलोमीटर, 50
5-प्राइवेट बस स्टैंड से अच्छेजा तक, तीन किलोमीटर-100 रिक्शा
6-बुलंदशहर रोड पेट्रोल पंप से बाइपास तक, 2.5 किलोमीटर -100 रिक्शा
7-रोडवेज बस स्टैंड से साइलो चौकी तक, तीन किलोमीटर-50 रिक्शा
8-पक्का बाग से स्वर्ग आश्रम रोड, 2.5 किलोमीटर -50 रिक्शा
गढ़ में यह रहेगा रूट
1-गढ़ में स्याना चौपले से रोडवेज तक, तीन किलोमीटर -100 रिक्शा
2-गढ़ चोपले से रेलवे स्टेशन तक, 2.5 किलोमीटर- 50 रिक्शा
3-गढ़ चौपले से नक्का कुआं तक, 4.5 किलोमीटर- 50 रिक्शा
4-अंबेडकर गेट से मीरा की रेती तक, 2.5 किलोमीटर -150 रिक्शा

एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिवहन विभाग से ई-रिक्शाओं के पंजीकरण के संबंध में जानकारी मांगी गई है। जिले में अभी तक कुल 637 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। ई-रिक्शाओं के आगे उनके रुट अंकित किए जाएंगे। कोई रिक्शा अपने रूट से अलग पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा रुट पर स्टॉप के स्थान भी निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें