फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे स्टेशन पर रात्रि में नहीं ले सकेंगे यात्री चाय की चुस्की

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रात्रि में रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगी चाय
विज्ञापन

-आरपीएफ व जीआरपी ने कैंटीन संचालकों व वेंडरों के साथ बैठक कर लिया निर्णय
- फिलहाल गढ़ मेले तक रात्रि में बंद रहेगी चाय की ब्रिकी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। अब रेलवे स्टेशन में यात्री रात में चाय की चुस्की नहीं ले सकेंगे। क्योंकि आरपीएफ व जीआरपी ने कैंटीन संचालकों व वेंडरों के साथ गढ़ में लगने वाले कार्तिक मेले तक रात में चाय की ब्रिकी बंद करने का निर्णय लिया है। जहरखुरानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए चाय की ब्रिकी पर रोक लगाने का निर्णय लेकर कदम उठाया।
गढ़मुक्तेश्वर में नवंबर के प्रथम सप्ताह में कार्तिक मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचेंगे। काफी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन का सहारा लेकर मेले में जाते हैं। लेकिन इस बार वह रात्रि के समय ट्रेन व स्टेशन परिसर में चाय की चुस्की नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

आरपीएफ व जीआरपी ने कैंटीन संचालकों व वेंडरों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया है। जिसमें कार्तिक मेले तक रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक चाय की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई वेंडर निर्णय के खिलाफ जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएम असलम ने बताया कि गढ़ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन का सहारा लेकर गढ़ पहुंचते हैं। ऐसे में कुछ बदमाश वेंडर बनकर नशीली चाय पिलाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। जिसे रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें