फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 500 लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

Thu, 05 Sep 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। आरआर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की देरशाम सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल और धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने पांच सौ लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। विधायक ने पार्टी सदस्यों से भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव जाकर बताने का आह्वान किया।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, भारत में किसी भी दल के पास इतनी बड़ी सदस्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर सबके सामने पेश किया है। विपक्ष युवाओं को लगातार भटकाने का काम कर रहा है। विपक्ष के नेता मुद्दों पर बात न करके दूसरे मुद्दों पर बात करता है। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा का सदस्य होना बड़ी बात है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने का षड्यंत्र रच रही हैं। योगी सरकार में अपराधी जेल या प्रदेश से बाहर हैं, वह अपराध करने से पहले कई बार सोचते है, कि अगर अपराध कर दिया तो सीधे एनकाउंटर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। मां-बाप को बेटियों की चिंता रहती थी। जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से प्रदेश की बेटियां सुरक्षित है। चिकित्सकों से रंगदारी नहीं मांगी जा रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन त्यागी, पूर्व क्षेत्रिय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग, शामली प्रधान गिरीश तोमर, प्रदीप सोम, विशाल कौशिक, अभिषेक सोम, निरपेक्ष तोमर, राकेश राघव, नवीन कुमार, ललित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें