फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी मोहम्मद जासिर ने थाने में तहरीर दी है। जासिर ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनकी मुलाकात गांव बक्सर निवासी युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह विदेश में युवाओं को नौकरी दिलाता है। जिसके लिए वह प्रति व्यक्ति डेढ़ लाख रुपये लेता है। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के लिए कहा। करीब छह महीने पहले उन्होंने आरोपी को 50 हजार रुपये दे दिए, बाकी पैसा नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। काफी समय बीतने के बाद भी जब उऩकी नौकरी नहीं लगी, तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी ने बहाने बनाकर उसे टाल दिया। तीन फरवरी को वह आरोपी के अपना पैसा लेने गया, तो उनके साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें