फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए हल्के बादलों ने दिलायी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में छाए हल्के बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन


हापुड़। आसमान में छाए हल्के बादलों ने सोमवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई। अधिकतम तापमान 39, न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी ने काफी परेशान किया, लेकिन शाम को मौसम बदलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीते कई दिन से जिले का तापमान 43 डिग्री तक बना हुआ था। रविवार से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक आसान में बादल छाने व हल्की बौछारों की आशंका जताई थी। जिसके चलते सोमवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम को आसमान में हल्के बादल छा गए। तेज हवाओं के चलने से लोगों को राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आंधी के साथ हल्की बरसात भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें