फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली में हापुड़ से जायेंगी पांच सौ बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली में हापुड़ से जाएंगी पांच सौ बसें
विज्ञापन


हापुड़। आठ मार्च को गाजियाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने बैठक कर रणनीति बनायी। इस दौरान पांच सौ बसें ले जाने की घोषणा की गई।
प्रीत विहार कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है, कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है भाजपा का कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि आठ मार्च को गाजियाबाद में होने जा रही प्रधानमंत्री की विशाल महारैली में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। नगरपालिका के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को देखते हुए विपक्ष एकजुट हो गया है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की कमान संभालेंगे और लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री मीडिया प्रभारी प्रवीण सेठी ने कहा कि महारैली के लिए आठ मार्च को सुबह 11 बजे गाजियाबाद के लिए कार्यकर्ता रवाना होंगे। बैठक में पूर्व विधायक नरेंद्र सिसौदिया, मूलचंद त्यागी, जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल, उमेश राणा, विनय अग्रवाल, कविता बाना, राकेश चौधरी, अजीत तोमर, हरिओम शर्मा, प्रवीण सिंघल, मनोज त्यागी, मालती भारती, पूनम सिंघल, अरुणा शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें