फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 फरवरी को निकालेंगे आरक्षण अधिकार क्रां ति यात्रा-नरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 फरवरी को निकालेंगे आरक्षण अधिकार क्रांति यात्रा : नरेंद्र
विज्ञापन


हापुड़। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप, निषाद को अनुसूचित जाति की सूची में परिभाषित कराने के लिए आरक्षण अधिकार क्रांति यात्रा 11 फरवरी को निकालेंगे। यह यात्रा गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान से शुरू होगी, जिसमें करीब 25 हजार समर्थक भाग लेंगे। नरेंद्र रविवार को हापुड़ के अग्रसेन भवन में समाज के लोगों संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश में कश्यप, निषाद व उनकी पर्यायवाची जातियां अनुसूचित जाति की सूची में परिभाषित होने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार समाज के लोगों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में समाज का युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने आरक्षण अधिकार क्रांति यात्रा में समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण पहलवान ने की, राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप, अनूप कश्यप, सुभाष कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, धर्मपाल कश्यप, कर्मवीर कश्यप ने भी विचार रखे। मौके पर वीरेंद्र कश्यप, विशाल कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, जीत सिंह कश्यप, विजयपाल कश्यप, संजीव कश्यप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें