फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन के तहत पालिका ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन के तहत पालिका ने रैली निकाली
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन के तहत गढ़ पालिका के तत्वाधान में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका कर्मियों समेत स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सोना सिंह, ईओ राममूर्ति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। स्वच्छता रैली बारदारी मैदान से आरंभ होकर मुख्य बाजार, कबीरदास चौक, सुभाष चौक होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। जिसके बाद रविदास चौक पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल केडीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों समेत पालिका कर्मियों ने लोगों से अपने आसपास समेत नगर में साफ-सफाई रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। इसके अलावा पॉलीथिन, थर्मोकॉल के दोने, पत्तलों का प्रयोग न करने का भी आहवान किया। इस मौके पर जेई प्रीति बंसल, सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह, प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, अवनीश सिंह समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें