तैराकी में रिया वर्मा ने जीता गोल्ड
हापुड़। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में गोपीपुरा निवासी रिया वर्मा ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
तैराकी टीम के मैनेजर महेश सैनी व कोच राजीव वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सैकड़ों तैराकों ने प्रतिभाग किया था। रिया वर्मा ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भाग लिया था। इसमें रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा जिले से पुरुष वर्ग में दिशांक सैनी, देव सैनी, आकाश, विशाल, राजकुमार, अनिल कुमार, प्रशांत, विशाल भरती व महिला वर्ग में रिया वर्गा, खुशी सैनी, दिशा भारती, सृष्टि, याशिका रानी ने भी प्रतिभाग किया था। इनका प्रदर्शन भी बेहतर रहा। रिया वर्मा ने यह पदक प्रदेश स्तर पर प्राप्त किया है। वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में कर रही है। तैराकी संघ के अध्यक्ष जगमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश, सचिव रामानंद राय, सुधीर शर्मा, यक्षवीर तोमर, पंकज अग्रवाल, एमएस बघेल, विनित कश्यप, राजू अग्रवाल, वैनर्जी भारती, डॉ. सुदर्शन त्यागी ने रिया को बधाई दी है।