फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे होगी मलेरिया की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर बैठे होगी मलेरिया की जांच
विज्ञापन

हापुड़। मलेरिया से परेशान मरीजों को अब जांच के लिए निजी लैबों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। मच्छरजनित रोगों से निजात दिलाने को स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर मिनी किटों के द्वारा मलेरिया की जांच करेगा। विभाग को किट का स्टॉक मिल चुका है। जल्द ही आशा, एएनएम को प्रशिक्षित कर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले में इस बार डेंगू, चिकनगुनिया का प्रकोप तो देखने को नहीं मिला है। मगर, मलेरिया ने बड़ी संख्या में मरीजों को अपनी चपेट में लिया है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक करीब 40 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि कर चुका है। इसकी जांच के लिए अभी तक मरीजों को निजी लैबों का सहारा लेना पड़ता है। इन लैबों पर काफी पैसा खर्च होने से गरीब मरीज आर्थिक तंगी में पड़ जाते हैं। इस समस्या से राहत दिलाने को शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया जांच की मिनी किट उपलब्ध हो गईं हैं। इनसे घर पर ही मरीजों के स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन

इसके लिए गांवों में इस सुविधा का लाभ मरीजों को देने के लिए आशाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें किट से किस तरह जांच करें, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

पांच मिनट में मलेरिया का चलेगा पता
मिनी किट में मरीज के खून की दो बूंद डालने के पांच मिनट के बाद ही परिणाम सामने आ जाएगा। पॉजीटिव मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती करा, बेहतर उपचार दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


माईक्रोस्कॉप पर भी होगी जांच
मिनी किट में जिन मरीजों के सैंपल पॉजीटिव आएंगे, उनकी दोबारा जांच के लिए सीएचसी पर लगी माईक्रोस्कॉप मशीन से जांच की जाएगी। ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें