प्रधान पर शौचालय न बनवाए जाने का आरोप
हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांव अहमद नगर दादरी के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण की धनराशि गबन करने का आरोप लगाया है। हालांकि प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव मेें शौचालय बनाने के लिए धन आवंटित किया गया था, लेकिन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने इस धनराशि का गबन कर लिया है। जबकि गांव में बड़ी संख्या में शौचालय अभी भी निर्माण से वंचित हैं और लोगों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रह है। मंगलवार को ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में ग्राम प्रधान अमर दीप का कहना है कि आरोप निराधार हैं। पहली सूची के अनुसार गांव में 195 शौचालयों का निर्माण हो चुका है। जबकि सर्वे के बाद 90 शौचालयों की लिस्ट और तैयार की गई है। इस लिस्ट के अनुसार बाकी शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा।