फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्स एप के माध्यम से मिल सकेगी इंटरमीडिएट स्कूलों को पत्राचार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों को व्हाट्स एप से मिलेगी शासनादेश की जानकारी
विज्ञापन

हापुड़। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े इंटरमीडिएट स्कूलों को अब शासनादेश या अन्य किसी पत्राचार के लिए ई-मेल या डाक पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने व्हाट्स एप पर जिले में मौजूद इंटरमीडिएट स्कूलों के संचालकों का ग्रुप बना लिया है। सभी सूचनाएं ग्रुप पर डाली जा रही हैं।
जिले में 102 इंटरमीडिएट स्कूल हैं। अब से पूर्व इन स्कूलों के संचालकों को शासनादेश या विभाग संबधी कोई जानकारी देने के लिए अफसरों को डाक या ई-मेल का सहारा लेना पड़ता था। स्कूल संचालक अक्सर डाक न मिलने या ई-मेल देखने के लिए बिजली न होने का बहाना बनाते थे। इससे स्कूल संचालकों तक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने पत्राचार के लिए मोबाइल पर सोशल मीडिया को माध्यम बनाया है। उक्त ग्रुप पर केवल सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। ग्रुप पर मजाक या जोक करना सख्त मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना है कि अब स्कूलों के प्रधानाचार्य/संचालकों से व्हाट्स एप के माध्यम से पत्राचार किया जा सकेगा। सभी प्रधानाचार्यों को व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें