फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समिति योजना चुनाव में पालिका बोर्ड ने प्रत्याशी उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला समिति योजना चुनाव में पालिका बोर्ड ने उतारा प्रत्याशी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। जिला समिति योजना चुनाव में पालिका बोर्ड ने तनु चौहान को सामान्य महिला सीट पर प्रत्याशी उतार कर पूरी तरह एकजुट रहने का संकल्प लिया।
जिला योजना समिति के चुनाव में जनपद हापुड़ से जुड़े नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसमें वोटिंग भी निर्वाचित सदस्य ही करेंगे। जिला योजना समिति के चुनाव में सामान्य महिला सीट के लिए गढ़ पालिका बोर्ड ने चेयरमैन सोना सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान वार्ड 23 की सदस्य तनु चौहान को सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया है। इस दौरान पालिका बोर्ड के सभी सदस्यों ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में पूरी तरह एकजुट रहने के साथ ही जनपद के अन्य नगर निकायों में पहुंचकर सदस्यों का समर्थन जुटाने का संकल्प भी लिया। उस्मान चौधरी, शाहनवाज कुरैशी, सौरभ पंडित, विरेश, टीकाराम, रामपाल, सुरेंद्र सिंह, आदित्य चौहान, रोहित आर्य, सतनाम यादव, महेश यादव, मिंटू सक्सेना, रियासत अंसारी, मौमीन खां समेत अधिकांश सदस्य मौजूद रहे। इस संबंध में डीएम कृष्णा करुनेश ने जो अधिसूचना जारी की है, उसमें उल्लेख किया है कि नामांकन पत्र जमा करने और उनकी जांच 20 मार्च को होगी, जबकि नाम वापसी 24 मार्च में की जा सकती है। मतदान और मतगणना का काम 28 मार्च को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें