फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 में से मात्र 3 शिकायतों का ही मौके पर हो सका समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 01एचपीआर पीएच-03
विज्ञापन

गढ़-8

121 में से महज 5 शिकायतों का हुआ समाधान

- नगर पालिका सभागार में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़/गढ़/पिलखुवा। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 66 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। लेकिन महज तीन शिकायतों का ही समाधान हो सका। उधर, गढ़ के तहसील दिवस में 19 शिकायतों में से महज एक का ही निपटारा हो पाया। हालांकि, एडीएम ने शेष शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह, पिलखुवा जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 36 शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें सिर्फ एक शिकायत का निस्तारण हुआ।
एसडीएम अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गांव नान निवासी रामकरन ने सरकारी नाली व रास्ता खुलवाने, गांव हबिसपुर बिगास निवासी संतोष पाल ने ट्रांसफार्मर बदलवाने, गांव दादरी के ग्रामीणों ने गांव में खंभों पर विद्युत लाइट लगवाने, मोहल्ला खिड़की बाजार निवासी रामौतार गुप्ता ने आवास बनवाने की फरियाद लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव गोयना निवासी सतीश कुमार ने मजदूरी के पैसे दिलाने, गांव दयानतपुर निवासी विरेंद्र ने विरासत दर्ज कराने, मोहल्ला गंगापुरा के लोगों ने सड़क पर गति अवरोधक बनवाने, गांव असौड़ा निवासी तिलकराज ने चकरौड़ को कब्जामुक्त कराने, आदर्श नगर कालोनी निवासी ऊषा से मकान में हिस्सा दिलाने सहित कुल 66 शिकायतें पहुंची। लेकिन इनमें से मात्र 3 शिकायतों का ही मौके पर समाधान हो सका, जिस कारण अधिकतर फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। एसडीएम अजय श्रीवास्तव का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को समाधान कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उधर, गढ़ में मंगलवार को एडीएम रजनीश राय की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस में गढ़-ब्रजघाट समेत देहात अंचल से जुड़ीं कुल 19 शिकायतें आईं। लेकिन उनमें महज एक का ही मौके पर निपटारा हो पाया, जिस पर एडीएम ने शेष शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारित करने की कड़ी हिदायत के साथ संबंधित महकमों को सौंप दिया। इस दौरान एएसपी राम मोहन सिंह, एसडीएम मीनू राणा, तहसीलदार अजय उपाध्याय, इंस्पेक्टर दीपक त्यागी, बहादुरगढ़ एसओ रवि रतन, बीईओ पंकज अग्रवाल, एसडीओ बिजली जीपी शर्मा, एडीओ एसटी सुनील, मेडिकल ऑफिसर एसके तेवतिया, डॉ.सरताज, पालिका जेई पंकज कुमार समेत विभिन्न महकमों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उधर पिलखुवा में तहसील दिवस में एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ दीपा रंजन, तहसीलदार रेणुका दीक्षित, नायब तहसीलदार अजय शर्मा बीडीओ धनेश त्यागी, डीडीओ दुष्यंत कुमार सिंह, थानाप्रभारी जनक सिंह ,व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील दिवस के दौरान अनुपस्थित रहने पर सहायक आयुक्त स्टांप हापुड, सहायक अभियंता पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, खाद सुरक्षा अधिकारी, को कारण बताओ नोटिस जारी कर तहसील दिवस के दौरान अनुपस्थित रहने पर तीनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें