फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये से शहर की 40 सड़कें होंगी चकाचक

Thu, 14 Jul 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद जल्द करीब चार करोड़ रुपये की लागत से शहर की सड़कें बनवाएगी। इसके लिए पालिका की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पालिका चंद्रलोक कालोनी की मुख्य सड़क, नाली, गणेशपुरा में सड़कों का निर्माण, कृष्णा विहार में सड़कों का निर्माण,
विज्ञापन


शिवपुरी में भूमि विकास बैंक के पास सड़क निर्माण, जेके कालोनी में गलियों में सुधार कार्य, राजेंद्र नगर, अमरदीप कालोनी, खुर्जा पेच, दस्तोई रोड, चमरी, प्रकाश नगर, विवेक विहार, कानून गोयान, जगन्नाथपुरी,

सोटावाली, भगवान नगर, शिवगढ़ी, अंबेडकर विहार, स्वर्ग आश्रम रोड पर मजिस्ट्रेट कालोनी, देवलोक, कसेरठ बाजार, भंड्डा पट्टी, हर्ष विहार, पक्का बाग की सड़कों का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन


पालिका के सहायक अभियंता एसके सक्सेना ने बताया कि इन निर्माण कार्यों के लिए पालिका की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पालिका अफसरों का कहना है कि टेंडर की नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के तीन माह के अंदर सभी कार्यों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

इनमें से अधिकांश सड़के इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनेंगी और कुछ ही सड़क हॉट मिक्स प्लांट से बनाने की योजना है। पालिकाध्यक्ष मालती भारती का कहना है कि उनका प्रयास रहेगा कि शहर का चहुंमुखी विकास कराया जाए।
विज्ञापन


शहर का कोई भी इलाका ऐसा शेष नहीं रहने दिया जाएगा, जहां की सड़क जर्जर होने के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें