हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने होली से पहले रविवार की देर रात तक अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पी रहे 38 शराबियों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने शराबियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 355 व धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय व उनकी टीम ने रविवार की देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पी रहे 38 शराबियों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आई।
इसके बाद पुलिस ने सभी शराबियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 355 व 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें भविष्य में चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करना न केवल कानून का उल्लघंन है, बल्कि इससे आम जनता, विशेषकर महिलाओं व बच्चों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इतना ही नहीं होलिका दहन व रंगोत्सव वाले दिन शराब पीकर हुड़दंग न मचाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।