फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृत शिक्षक से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी पर सेवानिवृत्त शिक्षक से की अभद्रता
विज्ञापन


हापुड़। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के महामंत्री रामफल सिंह ने सिंभावली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पर पेंशन के फार्म पर हस्ताक्षर न करने व अभद्रता कर कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।
परिषद के अध्यक्ष रामआसरे शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षक रामफल सिंह पेंशन संशोधन फार्मों पर हस्ताक्षर कराने के लिए सिंभावली के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने इन फार्मों पर हस्ताक्षर करने को मना कर दिया और जमकर अभद्रता कर उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस व्यवहार से शिक्षक रामफल सिंह को काफी ठेस पहुंचा है। परिषद के आह्वान पर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बैठक कर इस मामले से बीएसए को अवगत कराने व राहत न मिलने पर आगामी निर्णय लेने की बात कही है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच करा, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें