फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.61 करोड़ की लागत से छह गांवों में बनेंगे ओवर हैड टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
17.61 करोड़ से छह गांवों में बनेंगे ओवर हैड टैंक
विज्ञापन


हापुड़। जिले के गांवों में दूषित पानी को मजबूर लोगों के लिए ओवर हैड टैंक बनाये जाने की योजना प्रगति पर है। इस योजना के तहत जिले में छह और गांवों में ओवर हैड टैंक और पेयजल के लिए पाइप बिछाने का काम शुरू होगा। इसके लिए जल िनगम और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 17.61 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
नालों और दूषित हो चुकी नदियों के कारण कुछ गांवों का भूगर्भीय जल भी दूषित हो चुका है। दूषित पानी देने वालों सैकड़ों हैंडपंपों को उखाड़ा जा चुका है। इस स्थिति का सामना कर रहे जिले के छह गांवों में ओवर हैड टैंक बनाकर लाइन बिछाये जाने की योजना है। एनजीटी के आदेश पर जल निगम ने दूषित पानी के संकट से गांवों को उभारने के लिए जल निगम और अल्पसंख्यक विभाग ने छह गांवों में ओवर हैड टैंक के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसमें 17.61 करोड़ का कार्य होना है।
विज्ञापन

ओवर हेड टेंक के निर्माण से गांव के लोगों को शुद्ध और रोगमुक्त जल मिलेगा। हर गली मोहल्ले में पाइप बिछाए जाएंगे। घर-घर में पानी के कनेक्शनों ा आवंटन होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि जिले के छह अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों के लिए यह प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। दरअसल, सरकार की मंशा है कि सभी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाए। इसी क्रम में अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव प्राथमिकता पर हैं। फिलहाल चयनित छह गांवों में हापुड़ ब्लाक का कमालपुर, गढ़ का अल्लाबख्शपुर व पौपई, सिंभावली का राजपुर व बीरमपुर, धौलाना क्षेत्र का गांव लालपुर में काम होना है।
विज्ञापन


इन गांवों में होना है कार्य --
गांव पाइप लाइन लागत
कमालपुर 11 किमी 2.61 करोड़
अल्लाबख्शपुर 15 किमी 4.09 करोड़
पौपई 08 किमी 1.90 करोड़
राजपुर 14 किमी 3.93 करोड़
बीरमपुर 09 किमी 2.19 करोड़
लालपुर 13 किमी 2.89 करोड़

उखाड़े गए थे 250 हैंडपंप
प्रभावित गांवों में पानी की जांच हुई थी। इसके नमूने फेल पाए गए थे। इसके बाद करीब 250 से अधिक हैंडपंपों को उखड़वाया जा चुके हैं। इनमें से कुछ को रिबोर किया जा चुका है। जबकि अभी भी बहुत से हैंडपंप लाल रंग से पुते हुए हैं। इन गांवों के लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए ओवर हैड टैंक बनाये जाने की योजना प्रगति पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें