बसपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से की शिकायत
हापुड़। बसपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से शिकायत कर पार्टी से निष्कासित एक पदाधिकारी पर बसपा सुप्रीमो का फोटो लगे बैनर के साथ संकल्प रथ यात्रा निकालने की बात कह लोगों से चंदा चंदा एकत्र करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रथ यात्रा को रोकने व कार्रवाई की मांग की गई है।
एसपी को सौंपे ज्ञापन में बसपा के जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व में बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर तैनात एक पदाधिकारी को हाईकमान ने निष्कासित कर दिया था। अब उक्त कथित पदाधिकारी ने एक संगठन बना लिया है, जिसे वह बसपा सुप्रीमो मायावती से जुड़ा बताता है। इतना ही नहीं इन दिनों लोगों को वह संकल्प रथ यात्रा निकालने के नाम पर गुमराह कर, चंदा एकत्र करने में लगा है, जबकि बीएसपी से संगठन को कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से शिकायत कर रथ यात्रा को रोके जाने व कार्रवाई की गुहार लगाई है।