फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लैटर बॉक्स के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब लैटर बॉक्स के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र
विज्ञापन

हापुड़। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर गंभीर हो गए हैं। विद्यालयों में छात्रों का फीड बैक लेने के लिए जल्द ही लैटर बॉक्स लगाए जाएंगे। छात्र बिना किसी से शिकायत किए अपनी समस्या को लिखकर उक्त बॉक्स में डाल सकेंगे। खंड, नगर शिक्षा अधिकारी इनकी जांच कर, उचित कार्रवाई करेंगे।
इन दिनों परिषदीय विद्यालयों में आए दिन शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट करने का मामले प्रकाश में आ रहे हैं। तीन दिन पूर्व ही एक शिक्षक को इस मामले में निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन

कई बार छात्र काफी शोषण होने के बाद भी चुपचाप सहते रहते हैं, अपने परिजनों या अफसरों से शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते। इसके चलते उनकी शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इस समस्या से निजात दिलाने को बीएसए ने सभी विद्यालयों में लैटर बॉक्स लगवाने का निर्णय लिया है। छात्र अपनी शिकायत को लिखकर उक्त बॉक्स में डाल सकेंगे। हर सप्ताह नगर, खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान लैटर बॉक्स का जायजा लेंगे। इनमें मिली शिकायतों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि विद्यालयों में छात्रों के साथ मारपीट करना गंभीर मामला है। छात्र अपनी समस्याओं को लैटर पर लिखकर बॉक्स में डाल सकते हैं। छात्रों का शोषण करने वाले शिक्षकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें