बाल कल्याण समिति ने शुरू की जांच
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में 27 सितंबर को नहर किनारे नवजात बच्ची के मिलने के मामले को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति हापुड़ ने संज्ञान में लिया है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची को गांव की ही एक महिला नेमवती ने गोद ले लिया था। खबर को अमर उजाला के 28 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने सिंभावली पहुंचकर बच्ची की सुविधा और सुरक्षा परखी। उनका यह भी कहना है कि बिना कानूनी कार्रवाई के बच्ची का पालन पोषण करना भी दत्तक नियमावली के विरुद्ध है। नियमानुसार बच्ची को गोद दिया जाएगा। ब्यूरो