फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा: पुलिस से तकरार में आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा: पुलिस से तकरार में आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली कूच से रोकने के दौरान पुलिस से हुई तकरार में गढ़ क्षेत्र के करीब आधा दर्जन भाकियू कार्यकर्ता जख्मी हो गए। स्थानीय किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही है। लाठीचार्ज से किसानों का गुस्सा और भड़क गया है।
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों ने फोन पर बताया कि दिल्ली के राजघाट पर पहुंचने के मकसद से मंगलवार को किसान गाजियाबाद बॉर्डर पार कर दिल्ली में कूच कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस समेत पैरामिलिट्री फोर्स से तकरार होने पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही लाठी चार्ज भी कर दिया गया। इसमें अन्य लोगों के साथ ही गढ़ क्षेत्र से जुड़े भाकियू मंडल सचिव रामपाल चौहान, कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, परवेज चौधरी, दिनेश शर्मा, अमित शर्मा समेत कई कार्यकर्ता भी जख्मी हो गए। इससे किसानों में जबर्दस्त गुस्सा है। भाकियू राष्ट्रीय सचिव सतबीर लुहारी ने कहा कि मोदी और यूपी की योगी सरकार चुनावी दौर में किए गए वादों से मुंह मोड़ रही हैं। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि किसान हित की दुहाई देकर केंद्र और प्रदेश की सत्ता संभालने वाली भाजपा आज किसान हित की खुली अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में भाकियू ने किसान क्रांति यात्रा निकाली है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पलवाड़ा के किसान शब्बू चौधरी ने कहा कि भाकियू का आंदोलन पूरी तरह किसान हित से जुड़ा है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार वाजिब मांगों को मानने की बजाए महज औपचारिक मांग पूरी करने पर सहमति जता रही हैं। मुक्तेश्वरा के किसान अमित शर्मा ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा महज छलावा साबित हो रहा है। अब तक ब्याज तो दूर असल रकम भी नहीं मिल पाई है। किसान इसका बदला जरूर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें