फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला स्वस्थता पर दिये टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला स्वास्थ्य पर दिए टिप्स
विज्ञापन


हापुड़। रोटरी क्लब ऑफ डायमंड हापुड़ द्वारा इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल दिल्ली के सहयोग से महिलाओं के लिए रेलवे रोड स्थित रायल पैलेस में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसके वरिष्ठ चिकित्सक, सर्जनों ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक टिप्स दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ ब्रेस्ट कैंसर चिकित्सक डा. रमेश सरीन ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर बेहद खतरनाक होता है। महिलाओं को समस्या होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए, समय पर उपचार से कैंसर का इलाज संभव है। वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. शक्तिभान खन्ना ने महिलाओं की मुख्य समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डा. हावेंद टंडन ने महिलाओं को हड्डी रोगों के बारे में बताया, साथ ही उसके उपचार की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. पायल गुप्ता ने महिलाओं को स्वस्थ रहने का मूलमंत्र दिया। इस दौरान हापुड़ की पांच महिला चिकित्सकों डा. रेनू बंसल, डा. विमलेश शर्मा, डा. दीप शिखा, डा. गुंजन जैन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 90 महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर डा. पूनम ग्रोवर, पूनम कर्णवाल, ममता गर्ग, सोनू जैन, डा. विपिन गुप्ता, नेहा, रिचा जैन, सोनू जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें