फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ
विज्ञापन

- शहर से लेकर देहात तक परंपरागत ढंग से मनाई गई बकरीद
- ईदगाह पर हजारों लोगों ने अदा की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार को जिले में हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। हजारों लोगों ने ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। शहर काजी ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह था। सुबह 7.45 बजे ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। शहर काजी कारी असगर ने कहा कि लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानियां करें और कोई ऐसा काम न करें, जिससे दूसरे लोगों को तकलीफ पहुंचे। रास्तों में कुर्बानी व गंदगी न करें।
विज्ञापन

ईदगाह पर अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ राजेश कुमार व कोतवाल महावीर सिंह मौजूद थे। इसके अलावा कारी आसिम, मुफ्ती अय्यूब, कारी आबिद, कर्नाटक गठबंधन सरकार समन्वय एवं निगरानी समिति के संयोजक और जनता दल (एस) राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुंवर दानिश अली, हाजी इस्लामुद्दीन, हाजी याद इलाही कुरैशी, हाजी केसर इलाही, नईम कुरैशी, डा. नजमुद्दीन, अमीन कुरैशी आदि ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
दोपहर एक बजे तक बुलंदशहर रोड पर रहा डायवर्जन
यातायात प्रभारी तहजीबुल हसन ने बताया कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाह पर लाखों की संख्या में लोगों के नमाज पढ़ने के मद्देनजर बुलंदशहर रोड पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक रोका गया था। नमाज के समय ट्रैफिक को करीब दो घंटा पूरी तरह से रोक दिया गया। इस दौरान वाहनों को बाईपास से निकलवाया गया।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंधक
ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की मोबाइल वैन और लेपर्ड मोटरसाइकिलों पर सवार जवान गश्त कर रहे थे।

- कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों ने दिवंगतों को सवाब बख्शा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बकरीद का त्योहार नगर समेत समूचे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द के बीच परंपरागत ढंग में मनाया गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कब्रिस्तान में पहुंचकर दिवंगतों को सवाब बख्शा और घरों पर कुर्बानी का अरकान अदा किया।
गढ़, सिंभावली, बक्सर, बहादुरगढ़, नानपुर समेत क्षेत्र में बकरीद की रौनक रही। बुधवार सुबह होते ही मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में चहल-पहल और रंगत नजर आने लगी थी। बच्चों-बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में ईदगाहों में पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। गढ़ तहसील रोड स्थित ईदगाह में दरगाह शरीफ मस्जिद के इमाम मुफ्ती अनस, दरगाह शरीफ में शहर काजी हाजी सैयद कसीमुद्दीन, बड़े कब्रिस्तान में मौलाना इकबाल ,बक्सर की जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद साकिब ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे की मजबूती, अमनचैन, गर्मी और बीमारी समेत कुदरती अजाब से निजात, बारिश और देश की खुशहाली के लिए दुआ की। इसके बाद कब्रिस्तानों में पहुंचकर दिवंगतों को सवाब बख्शा और फिर घर लौटकर कुर्बानी का अरकान अदा किया।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
एसडीएम ज्योति राय, डीएसपी संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर एनके सिंह, एसएसआई सुभाष यादव, सिंभावली में इंस्पेक्टर दिनेश यादव, बहादुरगढ़ में इंस्पेक्टर विशाल श्रीवास्तव नमाज संपन्न होने तक ईदगाहों पर मौजूद रहे। चेयरमैन सोना सिंह, रविंद्र चौधरी, ठाकुर सतवीर सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद सिंघल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम, अमल गोयल, पुष्पेंद्र चौधरी, पूर्व वाइस चेयरमैन शेरसिंह कर्दम, गफ्फार खां, डॉ. अरकान, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. शमसाद, खजान सिंह, मोहन लाल अहूजा ने ईदगाह और दरगाह शरीफ पर लोगों से गले मिलकर उन्हें बकरीद की शुभकामना दीं। वहीं बहादुरगढ़ में समाजसेवी आसिम खां, तेजपाल प्रधान, कासिम खां ने लोगों को मुबारकबाद दी।


गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई
पिलखुवा। शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा का त्योहार जोर-शोर से मनाया। मुस्लिम समुदाय के लिए यह दिन खुशी और अल्लाह से इनाम लेने का दिन है। बुधवार को मुबारक दिन पर लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में इकट्ठा होकर नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।
बुधवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा करने से पहले मुस्लिम वर्ग के लोगों ने गरीबों को पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत अदा की। ताकि गरीब भी ईद की खुशी मना सकें। शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मिलजुलकर बकरीद मनाई। नमाज के लिए शहर की मस्जिदों को सजाया गया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नए कपड़े व सफेद टोपी पहनकर विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की। मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों ने सज-धजकर तरह-तरह के पकवान बनाकर एक दूसरे के साथ खुशी साझा की।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बढ़े बुजुर्ग हर कोई ईद की खुशी में मशगूल रहा। इस मौके पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम हनुमान प्रसाद व कोतवाल लक्ष्मण वर्मा ने पुलिस बल के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें