विधायक निधि के 21 लाख लेकर भी विद्युतीकरण नहीं
हापुड़। वित्तीय वर्ष 2015-16 में देहात अंचल में विद्युतीकरण के लिए ऊर्जा निगम को 21.81 लाख रुपये पूर्व विधायक गजराज सिंह से विधायक निधि के तहत दिया गया फिर भी काम नहीं हुआ। इस संबंध में मंगलवार को विधायक ने एसई से बातचीत कर उक्त घपले का खुलासा किया है।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति जर्जर हालात में थी। वहां विद्युतीकरण के लिए उन्होंने विधायक निधि से 21.81 लाख रुपये की धनराशि मुहैया कराई थी। इसके बावजूद 2017 में भी निविदाएं संपन्न नहीं हो सकी।
उसके बाद सरकार बदलने पर भी विद्युतीकरण का कार्य नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर उक्त मामले की शिकायत की। विद्युतीकरण के कार्य को जल्द पूरा कराने की बात कही। हालांकि अब एसई ने उक्त कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है।