फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी अनुदान पर मिलता है गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज भंडारों में पहुंचा चार किस्मों का 300 क्विंटल गेहूं बीज
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करार कर 50 फीसदी अनुदान पर ले सकते हैं बीज
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गेहूं की बुवाई में जुटे किसान कृषि विभाग से 50 फीसदी अनुदान पर गेहूं का बीज प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय बीज भंडारों पर चार किस्मों का 300 क्विंटल बीज पहुंच चुका है। किसान रजिस्ट्रेशन करा योजना का लाभ उठा सकते हैं।
जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती की जाती है। इसी के मद्देनजर किसान बीज के लिए कृषि विभाग पहुंच रहे हैं। डिमांड पर शासन से विभाग को 300 क्विंटल बीज का स्टॉक मिल चुका है। राजकीय बीज भंडारों पर यह बीज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि बीज गोदामों पर एचडी-2967, पीबीडब्लू-62150, पीबीडब्लू-590, पीबीडब्लू-644 किस्म का बीज पहुंच गया है। किसानों को यह बीज 3100 रुपये/क्विंटल की दर से दिया जाएगा। साथ ही किसान को बीज पर 50 फीसदी अनुदान भी मिलेगा, जो किसानों के सीधे खाते में पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें