फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर मेले में पहुंचने को आपात कालीन रास्ते भी बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खादर मेले के लिए बनेंगे दो आपातकालीन द्वार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। खादर मेलों में इस बार प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। इस बार मेले में दोनों रूटों पर आपातकालीन द्वार बनाए जाएंगे। ताकि कोई भी अनहोनी होने पर बेरोकटोक राहत कार्य पहुंचाया जा सके।
दरअसल, धार्मिक मेलों के आयोजन के दौरान अफरा-तफरी की स्थित अक्सर सुनने को मिलती रहती है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन और जिला पंचायत ने साझा रणनीति तैयार की है। इसके तहत मेले के जाने वाले दोनों रूटों से मार्ग पर आपातकालीन रास्ते बनाए जाएंगे। इर दोनों ही आपात कालीन रास्तों से पुलिस-प्रशासन और बचाव टीमों के अलावा आम आदमी के आने जाने पर मनाही रहेगी।
विज्ञापन


चतुर्दशी पर भीड़ बढ़ने पर दोनों रास्ते हो जाते हैं जाम
चतुर्दशी की संध्या पर लाखों भक्तों की भीड़ आस्था की डुबकी लगाने उमड़ती है, जिससे नगर के मुख्य मार्गों समेत मेले को जाने वाले दोनों रास्ते पूरी तरह जाम हो जाते हैं। लोगों को पैदल आने जाने में भी मनाही रहती है। ऐसी हालत में पुलिस-प्रशासन के अफसरों को भी मेले तक पहुंचना पूरी तरह दुश्वार हो जाता है।

इन गांवों के पास से होकर निकलेंगे आपात कालीन द्वार
जिला पंचायत जेई आदेश कुमार ने बताया कि खादर मेले को जाने वाले दोनों रूटों के पास आपातकालीन रास्ते बनाए जाने हैं। जिनमें एक रास्ता लठीरा, रामसिंह की मंढैया, कुदैनी, रामपुर न्यामतपुर होकर शाहपुर चौधरी से गढ़-मेरठ रोड पर पहुंचेगा। जबकि दूसरा रास्ता खादर मेले से पशु मेला, चक लठीरा और गढ़ के मीरा रेती तथा महमाई रोड होकर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हाइवे पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि मेले के लिए बनने वाले आपात कालीन रास्तों से सभी स्तर पर भारी राहत होगी, क्योंकि कोई भी अग्निकांड होने पर दमकल गाड़ी और बचाव दल आसानी के साथ मेला स्थल पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें