6 अक्तूबर को बांटे जाएंगे ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र
हापुड़। ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में 6 अक्तूबर को जिले की तीनों तहसीलों के 6146 लाभार्थी किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसकी तैयारियां अफसरों ने पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दो हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों के ऋण माफी की घोषणा की थी। प्रथम चरण पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण में 6146 किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र बांटने का निर्णय लिया है।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि 6 अक्तूबर को जिले की तीनों तहसीलों में ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। हापुड़ तहसील के 2275, गढ़मुक्तेश्वर के 2742, धौलाना के 1129 किसानों को दूसरे चरण में ऋण मुक्ति का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो