बच्चो बनवा लो आधार, वरना नहीं मिलेगा एमडीएम
शैक्षिक सत्र शुरू होते ही परिषदीय स्कूलों में छात्रों के आधार कार्ड बनवाने की पहल तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि जिन बच्चों के आधार कार्ड लिंक होंगे,
सिर्फ उन्हें को एमडीएम, किताब, ड्रेस दिया जाएगा। अभी भी जिलेभर के स्कूलों में करीब 30 फीसदी बच्चे आधार कार्ड से वंचित हैं।
अब से पूर्व शिक्षक छात्रों का फर्जी रजिस्ट्रेशन दिखाकर शासन की आंखों में धूल झोंकने का कार्य करते थे। नामांकन के आधार पर ही एमडीएम, ड्रेस, किताबों का वितरण किया जाता था।
जबकि विद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम रहती थी। ऐसे में सरकार को इस अव्यवस्था से करोड़ों रुपये की चपत लग रही थी।
इस समस्या से उभरने के लिए शासन ने अब सभी बच्चे के आधार कार्ड अनिवार्य कर दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि शासन के स्पष्ट आदेश है
कि आधार कार्ड लिंक कराने वाले छात्रों को ही एमडीएम आदि योजनाओं का लाभ मिले। छूटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं।