फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत दबोचे 313 आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़।अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन शस्त्र अभियान के तहत जिले में पुलिस ने बीते एक वर्ष में बड़ी कार्रवाई करते हुए 313 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि उप महानिरीक्षक मेरठ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में यह चलाया गया, जिसके तहत थाना स्तर पर टीमें गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने और अवैध हथियार बनाने तथा बेचने वाले गिरोहों पर नजर रखी जा रही है। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने और उनकी तस्करी के मामलों में 313 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस दौरान पुलिस ने 287 मुकदमे दर्ज किए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 330 अवैध शस्त्र और 393 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें