14 मई को होने वाले शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल महासभा के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। प्रधान पद के लिए तीन नामांकन सहित कुल 47 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चे दाखिल किए। 18 अप्रैल नामांकन वापसी तारीख है।
मेरठ रोड स्थित शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज में महासभा के चुनाव के लिए सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नामांकन हुआ।चुनाव अधिकारी अजय कुमार मित्तल ने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों सचिन गुप्ता,
हरीश चंद जिंदल और विजय कुमार अग्रवाल ने, उपप्रधान पद के लिए भी तीन सुनील गर्ग, संजय गर्ग व हरि किशन अग्रवाल ने, मंत्री पद के लिए चार डा. हिमांशु गुप्ता, पुनीत कुमार, विरेंद्र कुमार व अंकुर कंसल ने, उप मंत्री के लिए तीन विपिन कुमार गोयल,
दिनेश सिंहल व सुधीर कुमार ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन विशाल गर्ग, संजीव अग्रवाल व राकेश कुमार अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उदय कंसल व दीपक अग्रवाल और लेखा निरीक्षक पद के लिए दो प्रत्याशियों अनुज गोयल व पंकज अग्रवाल ने नामांकन किया।
जबकि सदस्य कार्यकारिणी के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कुल 47 नामांकन हुए। नामांकन वापसी 18 अप्रैल को होगी। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक भी मौजूद रहे।