फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जवानों के भरोसे शहर की यातायात व्यवस्था

Tue, 20 Sep 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
traffic police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर जाम के झाम से जूझ रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारी यहां के कांस्टेबल और एचसीपी की ड्यूटी नोएडा लगाकर वहां व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। वहीं चार जवान बुखार की चपेट में हैं। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था का जिम्मा महज 27 जवानों के कंधों पर है।
विज्ञापन


हापुड़ में जाम की समस्या इन दिनों चरम पर है। आए दिन शहर के मुख्य तिराहे, चौराहों पर जाम लग जाता है। कहने को तो शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए एक टीएसआई सहित 45 पुलिसकर्मी तैनात हैं,

लेकिन इनमें से ज्यादातर वीआईपी ड्यूटी और अन्य कारणों से दूसरे जनपदों में तैनात रहते हैं। बीते 15 दिन से 14 एचसीपी और कांस्टेबल नोएडा में ड्यूटी कर हैं। ऐसे में स्टाफ की किल्लत के कारण यहां व्यवस्था बनाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं चार पुलिस कर्मी बुखार की चपेट में होने के कारण अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में 27 जवानों के कंधों पर यातायात व्यवस्था बनाने का जिम्मा है।

सीओ यातायात विशाल यादव ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी के लिए पुलिस कर्मियों को नोएडा भेजा गया है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें