फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एलपीजी कैप्सूल ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा 2.5 करोड़ का गांजा बरामद

Wed, 11 Sep 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। फिल्मी अंदाज में एलपीजी कैप्सूल ट्रक में छिपाकर लाए जा रहे 500 किलोग्राम से अधिक गांजे की खेप पुलिस ने पकड़ी है। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी है। आरोपी आंध्र प्रदेश के नक्सली इलाके से गांजा लेकर आ रहे थे। दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मंगलवार की रात को सिंभावली के गांव बक्सर कट पर मेरठ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिंभावली पुलिस ने जांच कर रही थी। इस दौरान टीम ने वहां खड़े एलपीजी कैप्सूल ट्रक की जांच की। ट्रक में सो रहे चालक को जगाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पीछे की तरफ लगे गेट के अंदर कैप्सूल में गांजा भरा हुआ है। तलाशी लेने पर 26 कट्टों में गांजा भरा हुआ पाया गया। जिसका वजन पांच क्विंटल एक किलो 140 ग्राम है।
पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम वकील निवासी डिडौली जनपद अमरोहा और उसके साथी ने अपना नाम वसीम निवासी कैला भट्ठा गाजियाबाद बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। मेरठ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात जानकारी मिली थी कि नागालैंड नंबर के एलपीजी सप्लाई करने वाले कैप्सूल ट्रक में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। जिसके जरिए एनसीआर क्षेत्र में गांजे की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

फ्लाइट से दिल्ली से नागपुर गया तस्कर वसीम
गाजियाबाद के कैलाभट्ठा निवासी आरोपी वसीम गांजे की सप्लाई लेने के लिए फ्लाइट से दिल्ली से नागपुर ले जाया गया था। वहां से दूसरी गाड़ी से उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ ले जाया गया। वहां से आंध्रप्रदेश के नक्सली इलाके में पहुंचा। वहां पर गांजा पैकिंग की पूरी यूनिट थी। जहां से उसे ट्रक में भरकर दिया गया। पूछताछ में वसीम ने बताया कि इससे पहले भी वह गांजे की सप्लाई कर चुका है।
ड्राइवर को मिलने थे 50 हजार रुपये

पूछताछ में आरोपी वकील ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। सामान्य माल के इतनी दूरी तय करने में उसे करीब 12 हजार रुपये मिलते थे। उसे जब 50 हजार का लालच दिया गया तो वह राजी हो गया। वह पहली बार ही ट्रक लेकर यहां आया था। आंध्र प्रदेश से बिना रोकटोक वह हापुड़ के सिंभावली तक पहुंच गया। रास्ते में कहीं भी जांच का सामना नहीं करना पड़ा। हापुड़ में हाईवे पर यहां गिरोह के सदस्य ट्रक को अपने हवाले ले लेते। इसके बाद एनसीआर में गांजे की सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें