फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ना सहकारी समिति के चुनाव के लिए आईं 246 आपत्ति

Tue, 24 Sep 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले की तीनों गन्ना सहकारी समिति के चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार को मतदाता सूची को लेकर 246 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। हापुड़ में करीब 25 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। बुधवार (आज) को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


हापुड़, धौलाना और सिंभावली में गन्ना सहकारी समिति के चुनाव के लिए करीब 65 हजार किसान वोट डालेंगे। अब तक भाजपा ने ही तीनाें सीटों पर चेयरमैन पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसके अलावा 11-11 डायरेक्टर भी अलग से चुने जाएंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार की शाम तक किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। जिसके बाद मंगलवार को आपत्ति मांगी गई थी। हापुड़ एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को तय समय सीमा में करीब 25 शिकायतें मिली हैं। जिनका संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब लेकर निस्तारण प्रारंभ कर दिया गया है। जबकि, सिंभावली में 24 और धौलाना में 197 आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। बुधवार (आज) दोपहर तक आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को डेलिगेट्स के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें