फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

224.51 लाख से होगा 13 मार्गों का निर्माण

Sun, 28 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग जल्द ही जिले की 13 मार्गों पर 224.51 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराएगा। इससे इन मार्गों से गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों अंचलों के मार्ग भी चकाचक होंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग 32 लाख रुपये की लागत से आलमपुर रजवाहे से शेरपुर मार्ग (शेरपुर आलमपुर) के आबादी भाग में सीसी रोड, 15.50 लाख रुपये की लागत से लोहिया गांव बाड़ली में संपर्क मार्ग बनेगा।

3.80 लाख रुपये की लागत से भटैल झंडा मुर्शदपुर मार्ग से अहमदनगर मार्ग, 12.50 लाख रुपये की लागत से श्यामपुर जट्ट से मुदाफरा मार्ग, 21.00 लाख रुपये की लागत से भटैल से मुर्शदपुर झंडा मार्ग, 24.00 लाख रुपये की लागत से हापुड़ किठौर मार्ग से मुक्तेश्रा मार्ग बनेगा।
विज्ञापन


11.50 लाख रुपये की लागत से डहाना बक्सर से अक्खापुर मार्ग, 2.65 लाख रुपये की लागत से हरौड़ा मार्ग से रतूपुरा मार्ग, 30.00 लाख रुपये की लागत से धौलाना गुलावठी मार्ग से करनपुर जट्ट मार्ग बनाया जाएगा।

28.00 लाख रुपये की लागत से पिलखुवा में चंडी मंदिर से सिखैड़ा मार्ग, 4.56 लाख रुपये की लागत से खेड़ा से खागोई मार्ग, 39.00 लाख रुपये की लागत से बुलंदशहर गढ़ मार्ग के किलो मीटर 38 में निर्माण कार्य कराएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल गुप्ता ने बताया कि मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। एक माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें