फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूरी खाने से 22 लोग बीमार

Sat, 09 Mar 2024 09:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। महाशिवरात्रि पर व्रत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूरी खाने से करीब दो दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और शरीर में कंपन होने पर लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। अधिकांश लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं सीएमओ और एसडीएम ने मरीजों का हाल जाना। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आटे का नमूना लिया और कार्रवाई के तहत दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाले शिव भक्तों ने बाजार से खरीद कर कुट्टू के आटे से बनी पकौडिय़ां एवं पूरी का प्रसाद खाया था। गंगा नगरी में भी दो परिवार के सदस्यों ने पकौड़ी और पूरी खाई थी। खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। जिनके पेट में दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने वालों में सोनू गुप्ता, बबलू, जिया, तीन वर्षीय आयुष, सरोज, अर्पित हैं। इसके अलावा शिव गुप्ता, प्रियंका, विक्की, सतपाल सिंह, विमलेश, प्रिया, सुमित्रा, पवन, सोनू शर्मा, शनि, प्रियांशी, कृष्णा, प्रीति, प्रदीप, अनमोल भी शामिल है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम साक्षी शर्मा अस्पताल पहुंच गई और पूछताछ की। उन्होंने खाद्य सुरक्षा औषधि निरीक्षक को मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। ब्रजघाट में किराने की दुकान करने वाले सोनू ने अपनी दुकान से ही कुट्टू का आटा घर भेजा था। जिससे बनाया गया खाना खाने से सोनू और उसके परिजनों की भी तबीयत बिगड़ गई। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीएमओ ने भी की जांच

करीब दो दर्जन लोगों के बीमार होने की सूचना पर सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी भी गढ़ पहुंचे। जिन्होंने अस्पताल में पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं चिकित्सकों को सभी की समुचित देखभाल का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन




आटे का लिया नमूना, दुकान की गई सील

खाद्य एवं औषधि निरीक्षक शिवदास सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत ही कार्रवाई की गई। ब्रजघाट पहुंचकर सोनू की दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया है। इसके अलावा दुकान को सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ब्रजघाट में परचून और किराने की अधिकांश दुकान बंद मिली हैं।

कोट -
एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि बीमार लोगों से वार्ता की गई है। खाद्य सुरक्षा औषधि निरीक्षक को इस तरह की सभी दुकानों को चिन्हित कर नमूने लेने और अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
कोट -

सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कुट्टू के आटे के सेवन से बीमार हुए सभी लोगों का उपचार कराया जा रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने खुले में बिकने वाले कुट्टू के आटे समेत अन्य पदार्थों का सेवन न करने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें